मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील ने कॉरिडोर–2 की पहली ट्रेन का किया अनावरण
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो स्टेशन से अब सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचना आसान हो गया है। यहां केवल गेट नंबर-2 संचालित था जिससे यात्रियों को घूमकर जाना पड़ता था। अब गेट नंबर-1 सीधे रेलवे स्टेशन रैंप से जोड़ दिया गया है जिससे दोनों गेट यात्रियों के उपयोग में आ गए हैं। मंगलवार को प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने इस द्वार को यात्रियों के लिए खोला। साथ ही कॉरिडोर–1 व 2 के निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सीएसए परिसर स्थित डिपो में अनलोड की गई कॉरिडोर-2 की पहली मेट्रो ट्रेन का भी अनावरण किया। कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन घंटाघर चौराहे के पास है। इसी स्थान पर अमृत भारत योजना के तहत सात मंजिला रेलवे स्टेशन भवन का विस्तार कार्य भी चल रहा है।
मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील ने कॉरिडोर–2 की पहली ट्रेन का किया अनावरण
- फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक चरण में रेलवे अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर–1 को रेलवे मार्ग से जोड़ा गया था। यहां लिफ्ट, सीढ़ी और स्वचलित सीढ़ी थी लेकिन ये यात्रियों को सिर्फ पहले तल तक ही पहुंचा पाती थी। इसके समाधान के लिए गेट नंबर–1 को बंद कर इसे सीधे स्टेशन मार्ग से जोड़ने के लिए नई सीढ़ी व स्वचलित सीढ़ी लगाई गई।
रैंप तक जाने का मार्ग यात्रियों के लिए खुला
- फोटो : अमर उजाला
अब इसे सीधे रेलवे स्टेशन रैंप से जोड़ दिया गया है। इस दौरान यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक के साथ रोलिंग स्टॉफ एंड सिस्टम के निदेशक नवीन कुमार, वर्क एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक सीपी सिंह मौजूद रहे।