फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भूमिगत मेट्रो चलते ही बढ़े पांच गुना यात्री, 25 हजार ने किया सफर, पिंक ई-रिक्शा और ई-ऑटो सेवा हुई शुरू

Sun, 01 Jun 2025 11:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के डिप्टी जीएम पीआर पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो सेवा विस्तार के पहले दिन लगभग 25000 लोगों ने यात्रा की। ऐसे में कई बार मेट्रो ने इन दोनों स्टेशनों के बीच ही फेरे लगाए।
विज्ञापन
kanpur metro - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर मेट्रो के भूमिगत सेक्शन से ट्रेनों के चलते ही एकदम से यात्रियों की संख्या बढ़ गई। पहले दिन 25 हजार लोगों ने इसमें सफर कर रोमांच का अनुभव किया। यह संख्या आम दिनों के मुकाबले पांच गुना अधिक है। आम दिनों में साढ़े चार से पांच हजार यात्री सफर करते हैं। यूपीएमआरसी के अधिकारियों ने यात्रियों को फूल और कुकीज देकर स्वागत किया। टिकट काउंटर पर पहली बार टिकट के लिए लाइन नजर आई। सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने भी यात्रा की।

विज्ञापन

शनिवार को सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक आईआईटी से सेंट्रल स्टेशन के बीच सात मेट्रो चलाई गईं। सेंट्रल स्टेशन तक 27 मिनट में मेट्रो पहुंची। दोनों स्टेशनों के बीच मेट्रो ने 123 फेरे लगाए। टर्मिनल स्टेशन कानपुर सेंट्रल और आईआईटी में स्टॉपेज दो-दो मिनट के रहे जबकि बीच के स्टेशनों में 20 से 30 सेकेंड के रहे। शाम चार से आठ बजे के बीच मेट्रो में सर्वाधिक भीड़ रही। शनिवार को कानपुर सेंट्रल सहित कई स्टेशनों पर सुबह छह बजे से पहले ही यात्री पहुंच गए।

kanpur metro - फोटो : amar ujala
मोतीझील से सेंट्रल स्टेशन के बीच सर्वाधिक यात्रियों की भीड़
भूमिगत स्टेशन का नजारा देखकर यात्री रोमांचित हुए। यात्रियों के लिए सुरंग में पहली यात्रा का अनुभव काफी रोमांचकारी भरा था। आईआईटी, कल्याणपुर, विश्वविद्यालय के अलावा लोग मोतीझील, चुन्नीगंज, परेड स्टेशन से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक गए। इसी तरह सेंट्रल स्टेशन, नयागंज और अन्य स्टेशन से लोगों ने मोतीझील और आईआईटी तक का सफर किया। बाहर तेज धूप, उमस के बाद भूमिगत स्टेशन में एसी की ठंडक ने उन्हें जहां राहत दी, वहीं मेट्रो का सफर उनके लिए सुविधाजनक रहा। मोतीझील से सेंट्रल स्टेशन के बीच सर्वाधिक यात्रियों की भीड़ रही।

kanpur metro - फोटो : amar ujala
सांसद, विधायक ने की मेट्रो से यात्रा
सांसद रमेश अवस्थी और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, पूनम शंखवार आदि के साथ चुन्नीगंज स्टेशन से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो से यात्रा की। सांसद ने कहा कि आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक की यात्रा अब मेट्रो की वजह से आधे घंटे से भी कम समय में तय हो रही है। मेट्रो स्टेशनों में यहां संस्कृति और विरासत की झलक देखी जा सकती है।
विज्ञापन

kanpur metro - फोटो : amar ujala
पिंक ई-रिक्शा, ई-ऑटो सेवा हुई शुरू
यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन में पिंक फीडर सेवा (ई-रिक्शा और ई-आटो सेवा) का शुभारंभ किया। बताया कि सभी मेट्रो स्टेशनों पर पिंक फीडर सेवा उपलब्ध रहेगी। यह सेवाएं अजीगो राइड शेयरिंग एप के सहयोग से मिलेगी। महिला यात्री मेट्रो स्टेशन से गंतव्य तक सुरक्षित तरीके से पहुंच सकेंगी। ई-रिक्शा और ई-ऑटो की चालक महिलाएं ही रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें