फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मंदिर के आड़ में पार्क पर कब्जा, हटाने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम

Thu, 06 Mar 2025 09:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महापौर ने किदवईनगर साइट नंबर-एक स्थित गीता पार्क में शिविर लगाकर समस्याएं सुनीं। 
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंची महापौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपके वार्ड अभियान के तहत गुरुवार को वार्ड-100 किदवईनगर के गीता पार्क में माहपाैर प्रमिला पांडेय ने शिविर लगाकर समस्याएं सुनीं। क्षेत्रीय जनता ने बताया कि सार्वजनिक श्री ओम मंदिर पार्क में बने कमरों में पुजारी ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। यह समस्या सुनते ही महापौर ने मौके का निरीक्षण किया तो देखा कि पुजारी मंदिर के बगल में आम जनता के लिए शादी विवाह में उपयोग के लिए बने कमरों में अवैध रूप से कब्जा कर निवास कर रहा है। पार्क में पुजारी का निजी वाहन भी खड़ा था। महापौर ने पुजारी को दो दिन में कमरे खाली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



इसके साथ ही साइट नंबर-एक पर नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। जनता धर्मकांटे के मालिक को अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन की मोहलत दी। शिविर में 22 समस्याएं आईं। ज्यादातर उद्यान विभाग, जलकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित थीं। इनमें से सात समस्याओं का मौके पर निस्तारण करवाया गया।
विज्ञापन


इसी तरह दूसरा शिविर वार्ड - 41 (आवास विकास हंसपुरम) में शिविर लगाकर समस्याएं सुनीं। यहां लोगों ने अतिक्रमण की शिकायत की। इस पर महापौर ने जोन-2 के जोनल अधिकारी अनिररुद्ध सिंह को अतिशीघ्र अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस वार्ड में लोगों ने गृहकर, जलकल, अभियंत्रण, स्वास्थ्य, मार्ग प्रकाश विभाग से संबंधित 32 समस्याएं आईं। इनमें से 13 का मौके पर निस्तारण करवाया गया।
विज्ञापन


परमट में लगेगा शिविर
महापौर आपके वार्ड अभियान के तहत अगला शिविर 7 मार्च को वार्ड-42 (परमट) में लगेगा। शिविर सुबह 11ः30 बजे परमट चौकी के पास स्थित पंडित शिव नारायण पार्क में लगेगा। इसके बाद वार्ड-61 (तिलकनगर) स्थित रामलीला पार्क, स्वरूप नगर में शिविर लगेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें