फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: स्कूल में अभिभावकों को हिजाब पहनकर आने पर रोका, हंगामा

Sat, 27 Sep 2025 09:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अभिभावक-शिक्षक बैठक में प्रबंधन से कहासुनी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी के चरारी स्थित एक निजी स्कूल में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक में हिजाब पहनकर आने पर अभिभावकों को रोक दिया गया। इससे हंगामा हो गया। अभिभावकों और प्रबंधन के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि शुक्रवार रात स्कूल की ओर से भेजे गए मैसेज में लिखा था कि मीटिंग में नकाब पहनकर न आएं। इसके बावजूद शनिवार सुबह कुछ महिला अभिभावक बच्चों के साथ जब स्कूल पहुंचीं तो प्रबंधन ने उन्हें रोक दिया। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई और विवाद शुरू हो गया। धीरे-धीरे यह मामला बढ़ता चला गया और स्कूल परिसर में हंगामा खड़ा हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से बातचीत कर मामला शांत कराया। प्रधानाचार्या ने सफाई दी कि स्कूल परिसर में पहचान की सुरक्षा को देखते हुए चेहरा खुला होना जरूरी है। यह नियम सभी के लिए समान है। उन्होंने बताया कि स्कूल में मुस्लिम छात्राएं भी हिजाब पहनकर आती हैं लेकिन कक्षा में जाने से पहले उसे उतारकर रख देती हैं और छुट्टी होने पर फिर से पहन लेती हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के बीच गलतफहमी के चलते विवाद हुआ था। पुलिस हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य कर दी गई। किसी भी पक्ष ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें