http://
आग की लपटों के बीच पड़ा था सुलगता शव
बुधवार रात रज्जन ट्यूबबेल के बाहर अपनी झोपड़ी में अलाव जलाकर चारपाई में सो गया। इसी बीच आग की लपटों ने झोपड़ी और रजाई को चपेट में ले लिया। जलती झोपड़ी चारपाई के ऊपर गिर गई इससे असमर्थ रज्जन उठ नहीं पाया और जिंदा जल गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और ट्यूबबेल मालिक अशोक सचान ने आग की लपटों के बीच सुलगता शव पड़ा देखा।
मृतक शराब का लती था
घटना की जानकारी साढ़ पुलिस को दी। साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया फायर ब्रिगेड ने आकर आग बुझाई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। बताया मृतक शराब का लती था। इसकी पत्नी, बेटी के साथ मायके मुंबई में रहती हैं। इसके अन्य भाई कानपुर में रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं।