यूपी के कानपुर में रुद्रा ग्रीन्स की छठी मंजिल से गिरकर कारोबारी के बेटे की मौत हो गई। कागज कारोबारी का इकलौता बेटा दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। परिजन ने धक्का देने का आरोप लगाया है। वहीं, शनिवार को लड़की ने दो बजे आखिरी मैसेज संभव को किया था कि डॉट कम...।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
युवक अपार्टमेंट में रहने वाली अपनी फ्रेंड से मिलने पहुंचा था। आनन-फानन लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन ने धक्का देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कौशलपुरी के आरके नगर निवासी विशाल खंडेलवाल का गुरु पेपर हाउस के नाम से कागज का कारोबार है। परिवार में पत्नी प्रीती और इकलौता बेटा संभव था। बेटी काव्या शादीशुदा है। संभव व्यापार में सहयोग करता था। परिजन के मुताबिक, शनिवार दोपहर डेढ़ बजे संभव कार लेकर दोस्त से मिलने जाने की बात कह कर घर से निकला था।
Trending Videos
दोपहर तीन बजे संभव के मोबाइल से किसी ने सूचना दी कि वह अपार्टमेंट की बालकनी से गिर गया है और पारस अस्पताल में भर्ती है। परिजन अस्पताल पहुंचे तब तक संभव की मृत्यु हो चुकी थी। मौके से साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में भेज दिया।
डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि लड़की के परिजन पैर फिसलने के बाद हादसा बता रहे हैं। संभव के परिजन ने धक्का देने का आरोप लगाया है। तहरीर और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विशाल खंडेलवाल के एक कर्मचारी ने चार दिन पहले ही फर्म के 20 लाख रुपये लूटने का भी प्रयास किया था।
फ्रेंड का मामा बोला, तेल में पैर फिसलने से गिरा
रुद्रा ग्रीन्स निवासी एक कारोबारी का परिवार छठी मंजिल के फ्लैट में रहता है। परिवार में पत्नी, बेटा है, जबकि उनकी विवाहित बेटी भी मायके में रहती है। उसका एक छोटा बेटा है और 18 वर्षीय बेटी मुंबई में पढ़ाई कर रही है। लड़की के मामा के मुताबिक, संभव की उसकी भांजी से मित्रता थी।
दिवाली पर भांजी मुंबई से घर आई थी। जिसके चलते संभव भी अक्सर फ्लैट में आ रहा था। शनिवार दोपहर घर पर मामा-भांजी और भांजा थे। अन्य लोग बाहर गए थे। सभी लोग कॉफी पीने जाने का प्लान कर रहे थे। इसी दौरान संभव और छोटा भांजा दोनों फ्लैट में वॉलीबॉल खेलने लगे।
बॉल बालकनी की ओर गई तो संभव ने दौड़ कर पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान बालकनी के पास दिवाली पर रखे गए दीये से फैले तेल पर संभव का पैर पड़ा और वह फिसल कर नीचे आ गिर गया।
संभव के परिजन का आरोप है कि उसके दाहिने पैर में रगड़ है। कमर, पीठ और हाथ में खरोंचने के निशान हैं। यही नहीं संभव और लड़की के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत का डाटा भी डिलीट मिला है। लड़की ने करीब दो बजे संभव को आखिरी मैसेज किया है डॉट कम (मत आओ)।