पावरलिफ्टिंग व बेंच प्रेस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी।
- फोटो : संगठन
कानपुर। पं. दीन दयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय नवाबगंज में मंडलीय पॉवरलिफ्टिंग, ओपन बेंच प्रेस और द्वितीय इंटर स्कूल बेंच प्रेस प्रतियोगिता हुई। वीएसएसडी काॅलेज पावरलिफ्टिंग में ओवरऑल चैंपियन रहा। दूसरे स्थान पर आरकेएम जिम और तीसरे स्थान पर ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल रहा। ओपन बेंच प्रेस प्रतियोगिता में भी वीएसएसडी कॉलेज पहले, सनातन धर्म विद्यालय दूसरे और आरकेएम जिम तीसरे नंबर पर रहा।
इंटर स्कूल बेंच प्रेस में डीपीएस कल्याणपुर ने पहला, पं. दीनदयाल स्कूल ने दूसरा तथा ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्ट्रांग मैन ऑफ कानपुर सब जूनियर का खिताब वीरेंद्र और जूनियर-सीनियर वर्ग में अभिषेक कटियार ने जीत दर्ज की। स्ट्रांग वुमन ऑफ कानपुर सब जूनियर में शिवानी वर्मा, जूनियर में पूनम सिंह और सीनियर में सुहानी मुखर्जी को खिताब मिला।
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरुष बेंचप्रेस में प्रभजोत सिंह व महिला वर्ग में रिया सिंह अव्वल रहे। विजेताओं को वीएसएसडी काॅलेज की सचिव नीतू सिंह, कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव रजत दीक्षित, इंडियन पावरलिफ्टिंग संघ के संरक्षक राजेश शुक्ला, उप्र संघ के सचिव राहुल शुक्ला ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर सौरभ गौर, विवेक मिश्रा, राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, अनिल कुशवाहा, सुधांशु आर्या, मो.ज़ीशान, डॉ चंपा रमानी, विजय जायसवाल, अचिंत अग्रवाल, सतेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।