फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पनकी तापीय विद्युत परियोजना को मिली अग्निशमन शाखा, CISF उप महानिरीक्षक ने सौंपी सुरक्षा की जिम्मेदारी

Fri, 24 Oct 2025 03:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी तापीय 660 विस्तार परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अग्निशमन शाखा का उद्घाटन किया गया। उप महानिरीक्षक कौशिक गांगुली ने जवानों को प्लांट की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
पनकी तापीय विद्युत परियोजना को मिली सीआईएसएफ अग्निशमन शाखा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी तापीय 660 विस्तार परियोजना में शुक्रवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अग्निशमन शाखा का अधिष्ठापन समारोह नवनिर्मित अग्निशमन भवन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कौशिक गांगुली उप महानिरीक्षक, केऔसुब/पूर्वी क्षेत्र-दो प्रयागराज ने इस नवनिर्मित अग्निशमन शाखा की बिल्डिंग को पनकी पावर हाउस के जनरल मैनेजर विजय बहादुर की उपस्थिति में प्लांट को सौंपा।

विज्ञापन

इस अग्निशमन शाखा का उद्देश्य प्लांट को किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना से सुरक्षित रखना है, जो विद्युत परियोजना की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उप महानिरीक्षक कौशिक गांगुली ने औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कर्तव्य निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें