फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नशेबाजों ने मंदिर और तुलसी के पौधे पर फेंकी  हड्डियां, लोगों में आक्रोश…रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

Fri, 24 Oct 2025 02:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बर्रा गांव में नशे में धुत युवकों ने एक ब्राह्मण परिवार के घर के अंदर बने मंदिर और तुलसी के पौधे पर नॉनवेज की हड्डियां फेंककर धार्मिक भावनाएं आहत की हैं। आरोपी खुद को विधायक का रिश्तेदार बताते हैं, जबकि बर्रा पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
नशेबाजों ने मंदिर और तुलसी के पौधे पर फेंकी नॉनवेज की हड्डियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा गांव इलाके में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर दिया है। नशे में धुत कुछ युवकों पर एक ब्राह्मण परिवार के घर के अंदर बने मंदिर परिसर और तुलसी माता के पौधे पर नॉनवेज की हड्डियां फेंकने का आरोप लगा है।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार के अनुसार, यह घिनौनी हरकत आनंद, राहुल और उनके साथियों द्वारा की गई है। आरोप लगाया है कि आरोपित खुद को स्थानीय विधायक महेश त्रिवेदी का रिश्तेदार बताकर मोहल्ले में आए दिन नशे की हालत में अशांति फैलाते रहते हैं। पीड़ित परिवार ने बताया कि जब वे इस गंभीर शिकायत को लेकर बर्रा थाने पहुँचे, तो वहाँ उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे मोहल्ले के लोगों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें