कानपुर के पनकी मंदिर में ब्रह्मलीन महंत के कमरे का ताला तोड़ कब्जा करने के मामले में पुुलिस ने गुरुवार को प्रमुख मंहतों और पुजारियों समेत 40 लोगों को पाबंद किया। अब भविष्य में विवाद होगा तो पुलिस ने इन सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई करेगी।
पनकी मंदिर में ब्रह्मलीन महंत रमाकांत की गद्दी को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को मंदिर के पुजारी महंत बालक दास ने दिवंगत महंत रमाकांत के कमरे का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया था। बाद में पनकी पुलिस ने कमरा बंद करवा दिया था।
पनकी एसओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इसी मामले में महंत कृष्णदास, महंत जितेंद्र दास, महंत बालक दास, महंत सुरेश दास, महंत जनार्दन दास समेत 40 लोगों को पाबंद (107/16) की कार्रवाई की गई है।
यथास्थिति बरकरार रखने की अपील की गई है। उधर महंत कृष्णदास आईजी मोहित अग्रवाल से मिलने पहुंचे लेकिन आईजी दफ्तर में नहीं थे। वहीं महंत सुरेश दास ने जिलाधिकारी से मिलकर मामले की जानकारी दी।
ये किये गए पाबंद
पहला पक्ष
कृष्णदास, शिवम शुक्ला, जनार्दन दास, शैलेंद्र शुक्ला उर्फ शैलू, मुन्ना उर्फ रमाकांत, रमाकांत मिश्रा, दिनेश बाजपेई, राजन शुक्ला, हिमांशु गुप्ता , शुभम गुप्ता, गोरेलाल, उमाशंकर पांडेय, दशरथ शुक्ला, रोहित उर्फ सीताराम, सूरज सिंह, शिवम अवस्थी, बाबुल त्रिवेदी, शिवम सविता, कुलदीप तिवारी, अयोध्या प्रसाद पांडेय।
दूसरा पक्ष
महंत जितेंद्र दास, सुरेश शुक्ला, पंकज शुक्ला, राजू शुक्ला, बालकिशन, ओमप्रकाश, छोटेलाल, विक्रांत पांडेय, उमेश सविता, अमित पांडेय, सुमित पांडेय, अंकित पांडेय, दीपक, छबीलेदास, प्रेम सविता, सुक्रांत पांडेय, रामदास, माधवदास, हरिदास, पुष्पांक पांडेय ।