फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पनकी को जल्द मिल सकती है दो पुलों की सौगात, विधायक मैथानी ने मंत्री सुरेश खन्ना से की मुलाकात

Thu, 30 Jan 2025 10:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात की। उन्होंने पत्र देकर दोनों उपरिगामी सेतु निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विधायक सुरेंद्र मैथानी मंत्री सुरेश खन्ना से मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनकी को दो पुलों की सौगात और मिल सकती है। इसके लिए गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गुरुवार को चिकित्सा, शिक्षा, वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना से लखनऊ में मुलाकात की। उन्हें पत्र सौंपकर इन पुलों की वित्तीय स्वीकृति देने की मांग की।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि पनकी पड़ाव पर रेलवे फाटक के एक ओर स्टील अथॉर्टी ऑफ इंडिया, दूसरी ओर पनकी तापीय विद्युत गृह है। पास में ही लाखों की घनी आबादी वाला रिहायशी क्षेत्र भी है। रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रेनों के आवागमन के कारण घंटों फाटक बंद रहता है। इसलिए यहां पुल का निर्माण जरूरी है। इसी तरह, विधायक ने कालपी रोड पर पनकी धाम रेलवे स्टेशन के निकट निर्मित रेल उपरिगामी सेतु के समानांतर दूसरे रेल पुल की वित्तीय स्वीकृति की मांग की। इसका निर्माण हो जाने से कानपुर नगर में कालपी मार्ग व एनएच-27 के जरिए प्रयागराज, इटावा, आगरा एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वाले वाहनों को सुगमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें