फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: चालक की नौकरी का झांसा देकर सऊदी में मजदूरी कराई, कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 30 Jan 2025 10:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भारी वाहनों के चालक की नौकरी का झांसा देकर सऊदी अरब में मजदूरी कराने की धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। युवक के साथ एक लाख 55 हजार रुपये की ठगी की गई है। ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक के राशि का डेरा निवासी गोविंद प्रसाद (24) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पहचान बांदा जिला पैलानी थाने के मड़ौली कला गांव निवासी जितेंद्र कश्यप से थी। उसे जितेंद्र ने अपने दोस्त जाफरगंज थाने के तकिया समसपुर निवासी मोहम्मद एहसान के जरिए सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। उसके पास भारी वाहन चालने का अनुभव है।
विज्ञापन


उन दोनों ने भारी वाहन चलाने की नौकरी का वीजा दिलाने की बात कही। एवज में एक लाख 55 हजार रुपये जितेंद्र कश्यप के बैंक खाते में ऑनलाइन भुगतान किया। उसे साजिश के तहत निशुल्क वीजा में 24 अगस्त 2023 को सऊदी अरब की तयसीर अली अल सोमूम ईस्ट कंपनी सऊदी अरब भेज दिया। जहां उसे 1600 रियाल पर निर्माण कार्य में मजदूरी के काम पर रखा। उससे मजदूरी का काम लिया जाने लगा। मजदूरी से मना करने पर उसे वापस भेज दिया।

लौटने पर जितेंद्र कश्यप और मोहम्मद एहसान से शिकायत की। उसने रुपये वापस मांगे। दोनों ने उसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थाने में शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें