बाढ़ से जूझते परिवारों को राहत देने में जुटा पंचायत राज विभाग
- फोटो : amar ujala
बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन
खंड विकास अधिकारी देवमई प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा रातों-रात पानी के तीन टैंकर, जनरेटर से विद्युत और मोबाइल शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मौके पर उपजिलाधिकारी नरवल ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए कानूनगो और लेखपालों की तैनाती कर बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।