फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक लाख डुप्लीकेट वोटरों के नाम सूची से हटे, 1.78 लाख नए जुड़े…24,625 वोटर्स के नाम-पते में संशोधन

Thu, 06 Nov 2025 11:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Panchayat Elections News: कानपुर में 2026 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान, सत्यापन में 1,07,818 डुप्लीकेट/मृतक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। वहीं, 1,78,299 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में बड़ी संख्या में डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। अब तक सूची में 1,07,818 डुप्लीकेट या फिर मृतकों के नाम शामिल मिले हैं। इन सभी के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। वहीं 1,78,299 नए मतदाताओं के नाम भी जोड़े जा चुके हैं। अभी सत्यापन प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव वर्ष 2026 में होने की संभावना को देखते हुए मतदाताओं की सूची का पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भेजी गई सूची के आधार पर जिले के सभी ब्लाकों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं की जांच कर रहे हैं।

24,625 मतदाताओं के नाम और पते में थी गलती थी
तीन माह से चल रहे सत्यापन में जिले में कुल 3.10 लाख से अधिक मतदाताओं के नामों की गणना की गई। इनमें से 2.98 लाख मतदाताओं की गणना ई-मोबाइल एप और 12,556 मतदाताओं की गणना ऑफलाइन की गई है। मृतक और डुप्लीकेट मतदाताओं के साथ ही 24,625 ऐसे मतदाता मिले जिनके नाम, पते में गलती थी। इसको संशोधित किया गया।

ब्लॉकवार हटाए गए मतदाताओं की सूची

विकास खंड     बढ़ाए गए        डुप्लीकेट, मृत
कल्याणपुर       19963          10029
ककवन            7709            3781
घाटमपुर          29577          20675
चौबेपुर            13365          7424
पतारा             10552           6901
बिल्हौर           22031          12092
भीतरगांव        18594          12492
बिधनू             21259          11383
शिवराजपुर      13361           7474
सरसौल          21888           15567
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण चल रहा है। 1,07,818 मृत और डुप्लीकेट लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। 1,78,299 नए मतदाता जोड़ दिए गए हैं। शेष सूची का पुनरीक्षण चल रहा है।  -सुनील द्विवेदी, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें