जिले में ग्राम प्रधान के 590 पद और ग्राम पंचायत सदस्य 7446 पद हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 3620 लोग निर्विरोध और 1425 लोग मतदान से चुने गए। वहीं, 2401 पद खाली रह गए हैं। 321 ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत सदस्यों के पद खाली हैं।
कानपुर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को 25 और 26 मई को शपथ दिलाई जाएगी। पहली बार ऑनलाइन शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कोरम के अभाव में 321 ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। 269 ग्राम प्रधानों को डीएम द्वारा नामित अधिकारी ग्राम पंचायत में ही शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों के पूरी तरह अस्तित्व में आने के लिए वार्ड सदस्यों की संख्या के दो तिहाई सदस्य चुनकर आने चाहिए। जिले में ग्राम प्रधान के 590 पद और ग्राम पंचायत सदस्य के 7446 पद हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 3620 लोग निर्विरोध और 1425 लोग मतदान से चुने गए। वहीं, 2401 पद खाली रह गए हैं।
321 ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत सदस्यों के पद खाली हैं। नतीजतन शपथ ग्रहण में 269 ग्राम प्रधान ही पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकेंगे। शपथ ग्रहण पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, ग्राम पंचायत क्षेत्र में बने कॉमन सर्विस सेंटर पर कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए होगा।
विज्ञापन
27 मई को प्रधानों की होगी पहली बैठक
269 ग्राम पंचायतों में पहली बैठक 27 मई को ब्लॉक के अधिकारियों के साथ होगी। यह बैठक पंचायत भवन, सामुदायिक भवन में होगी। जिसमें मुख्य रूप से कोविड-19 में उत्पन्न परिस्थितियों व समस्याओं को दूर करने पर चर्चा होगी। इसके साथ बैठक में ग्राम पंचायत की 6 समितियों के गठन करने का काम होगा।