फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बहू के मायके में हुई पंचायत, 25 लाख की मांग और गाली-गलौज, आहत सास ने खाया जहर, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Fri, 23 Oct 2026 08:56 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नरवल थाना क्षेत्र के पाली गांव में बहू के मायके में हुई पंचायत के दौरान 25 लाख रुपये की मांग और अभद्रता से आहत 40 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और नरवल थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सरसौल में नरवल थाना क्षेत्र के पाली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बहू के मायके में हुई पंचायत में ससुराल पक्ष से 25 लाख रुपये की मांग और गाली-गलौज से आहत महिला अर्चना देवी (40) पत्नी अनिरुद्ध सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन

मृतका के बेटे लकी सिंह ने बताया कि उसका विवाह एक वर्ष पहले जामू थाना विधनू निवासी मुस्कान सिंह पुत्री रामराज सिंह के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पारिवारिक कलह चल रही थी और तलाक को लेकर विवाद होता रहा। 11 अगस्त को मुस्कान अपने मायके चली गई थी।

Trending Videos

पंचायत में भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं
बीते चार दिन पूर्व मुस्कान के परिजनों ने जामू गांव में पंचायत बुलाई थी। आरोप है कि पंचायत में ससुराल पक्ष से 25 लाख रुपये की मांग की गई और धमकी दी गई कि रकम नहीं देने पर दहेज प्रथा और यौन उत्पीड़न के झूठे मुकदमे में पूरे परिवार को फंसा दिया जाएगा। भरी पंचायत में भद्दी-भद्दी गालियां भी दी गईं।

महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया
इससे परेशान होकर अर्चना देवी कई दिनों से परेशान थी और बृहस्पतिवार को जामू गांव से एक व्यक्ति फिर संदेशा लेकर आया कि पैसे की व्यवस्था करे नहीं, तो वह लोग थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराएंगे। इससे डरकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्रवाई
पीड़ित पति अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि बहू पहले ही जेवर और 70 हजार रुपये का आईफोन लेकर मायके चली गई थी। परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी है और पत्नी मुस्कान व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नरवल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें