फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पंचायत सहायकों ने डिजिटल क्रॉप सर्वे से खुद को किया अलग, कहा- संसाधन नहीं जिम्मेदारी है बहुत

Thu, 28 Aug 2025 04:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पंचायत सहायकों ने डिजिटल क्रॉप सर्वे से खुद को अलग कर लिया है, क्योंकि उनके पास इस काम के लिए जरूरी संसाधन नहीं हैं और यह उनके अन्य कार्यों में बाधा उत्पन्न करेगा।
विज्ञापन
पंचायत सहायकों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एग्रीस्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर खरीफ मौसम 2025 से लेखपालों के स्थान पर प्राइवेट सर्वेयरों द्वारा सर्वे कराए जाने का निर्देश जारी हुआ है। इसमें पंचायत सहायकों को भी सर्वेयर बनाए जाने की संभावना जताई गई है। इस पर पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश ने कड़ा विरोध दर्ज करते हुए कहा है कि पंचायत सहायक इस कार्य को करने में पूरी तरह असमर्थ हैं।

विज्ञापन

यूनियन ने कहा कि पंचायत सहायकों के पास न तो जीपीएस युक्त स्मार्टफोन हैं, न ही तकनीकी संसाधन। इससे वे खेतों में जाकर डिजिटल सर्वे नहीं कर सकते। साथ ही, पंचायत सचिवालय में वे एकमात्र कर्मचारी हैं, ऐसे में फील्ड में जाने से सचिवालय संचालन बाधित होता है। यूनियन ने यह भी कहा कि अन्य विभागीय कार्यों में उलझने से पंचायत सहायकों के मूल कार्य जैसे जनसेवा केंद्र संचालन पत्राचार रिकॉर्ड संधारण आदि प्रभावित होते हैं।

विज्ञापन

उपजिलाधिकारी को  दिया गया है ज्ञापन
महिला पंचायत सहायकों के लिए दुर्गम क्षेत्रों में सर्वे करना सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित नहीं है। खंड विकास अधिकारी निशांत राय ने ज्ञापन लेते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। सरसौल ब्लॉक के 62 ग्राम सभाओं से पहुंचे पंचायत सहायकों ने बताया कि तहसील में पहुंच उपजिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें