फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पान वाले ने नर्सिंगहोम संचालक को लगाया था 5.75 लाख का चूना, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Mar 2026 08:27 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बेटी का एमबीबीएस में दाखिला कराने के नाम पर नर्सिंगहोम संचालक से ठगी का मामला सामने आया है। कल्याणपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दसवीं पास झोलाछाप जयंत सरकार और पान लगाने वाले सौरभ आइंच ने कल्याणपुर के नर्सिंगहोम संचालक सुनील कुमार को 5.75 लाख का चूना लगाया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। दानों पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। मास्टरमाइंड व खुद को डॉक्टर बताने वाले सुमन गुप्ता की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों ने कटिहार मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनकर एमबीबीएस में बेटी का दाखिला कराने का झांसा देकर नर्सिंगहोम संचालक से रुपये ठग थे।
विज्ञापन


कल्याणपुर कलां निवासी नर्सिंगहोम संचालक सुनील कुमार की ओर से 27 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बताया था कि 16 फरवरी 2026 को उनके पारिवारिक मित्र डॉ. प्रांजुल पंकज के पास कॉल कर ठग ने खुद को बिहार के कटिहार मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल बताया। कॉलेज में एक सीट खाली होने की जानकारी दी।

डॉ. प्रांजुल ने सुनील कुमार को सूचना दी। आरोपियों ने सुनील कुमार से संपर्क किया। उनकी बेटी को एमबीबीएस सीट पर दाखिला देने का आश्वासन दिया। कटिहार मेडिकल कॉलेज के अकाउंट में 25 हजार रुपये और 3.75 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कराए। आरोपियों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बुलाया और वहां एडमिशन के कागजात देने के लिए कहा। नर्सिंगहोम संचालक अपनी बेटी के साथ कॉलेज पहुंचे लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


आरोपियों ने पीड़ित से 1.75 लाख रुपये और ट्रांसफर कराए। इसके बावजूद उनको दाखिले के कोई दस्तावेज नहीं दिए। सुनील कुमार ने 27 फरवरी को कल्याणपुर थाने में एफआईआर कराई। कल्याणपुर थाने के कार्यवाहक इंस्पेक्टर डॉ. सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि सिलीगुड़ी के जयंत सरकार और सौरभ आइंच को ट्रांजिट रिमांड पर शहर लाया गया। सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों का तीन अप्रैल तक का पुलिस कस्टडी रिमांड मिला है। मास्टरमाइंड सुमन गुप्ता की तलाश है।

सौरभ के खाते में 3.75 और जयंत के 1.75 लाख ट्रांसफर
डॉ. सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि सौरभ के खाते में 3.75 लाख और जयंत के 1.75 लाख ट्रांसफर किए गए थे। मुख्य आरोपी सुमन गुप्ता ने डॉक्टर आरबी गुप्ता बनकर कॉल की थी। आरोपियों ने 25 हजार रुपये कटिहार मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफर कराए थे जिससे किसी को उन पर शक न हो सके। तीनों पहले भी दो वारदात कर चुके हैं लेकिन उनमें एफआईआर नहीं हुई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें