गोविंदनगर थाना क्षेत्र के गुजैनी में रविवार दोपहर तीन मंजिला मकान से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर निधि मिश्रा (36) की मौत हो गई। फैक्टरी कर्मी पति आनंद मिश्रा ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने के कारण दोपहर में उन्होंने पत्नी निधि, बच्चे अंशिका, अक्षत और मां रानी के साथ खाना खाया। इसके बाद आराम करने लगे। शाम करीब चार बजे अचानक मोहल्ले वालों के चीखने चिल्लाने की आवाज आई। नींद से जागकर वह देखने पहुंचे तो पत्नी को सड़क पर पड़ा देख होश उड़ गए। हैलट ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति के अनुसार उन लोगों को नहीं पता कि पत्नी किस मंजिल से कैसे नीचे गिर गईं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रीकेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों और इलाकाई लोगों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।