http://
कई दिनों से अत्यधिक शराब का सेवन कर रहे थे
उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, मृतक की पत्नी ने हत्या के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि रमेश पिछले कई दिनों से अत्यधिक शराब का सेवन कर रहे थे। गुरुवार को वह काम से लौटते समय बारिश में भीग गए थे और घर पहुंचने पर सीढ़ियों के पास गिर पड़े। कुछ देर बाद वह फिर शराब पीने के लिए बाहर चले गए।
पेंटिंग कारीगर की मौत पर हंगामा करते परिजन
- फोटो : amar ujala
परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया
रात में लौटकर खाना खाया और सो गए। शुक्रवार सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर उन्हें जगाने की कोशिश की गई तो उनकी हालत गंभीर मिली। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर उन्हें कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति होगी स्पष्ट
रमेश के परिवार में पीछे पत्नी नीलम, बेटा शशांक और बेटी सिमरन हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। यदि जांच में किसी की भूमिका सामने आती है, तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों को समझाकर शांत कराया गया है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।