Kanpur News: समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने मंगलवार को बिल्हौर के ककवन जोगन डेरा गाँव में विमुक्ति जाति आभार दिवस मनाया। उन्होंने ग्रामीणों को आवास, भूमि आवंटन और राष्ट्रीय आजीविका मिशन जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कानपुर के बिल्हौर में कन्नौज के विधायक और प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण मंगलवार को बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के ककवन जोगन डेरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के साथ विमुक्ति जाति आभार दिवस मनाया और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने आवास योजना, भूमि आवंटन, और राष्ट्रीय आजीविका मिशन सहित कई अन्य योजनाओं के लाभ की जानकारी दी और सुनिश्चित किया कि ये सुविधाएं उन तक पहुंचें। कार्यक्रम के दौरान बिल्हौर क्षेत्र के कई भाजपा पदाधिकारी और समर्थक भी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि सरकार विमुक्ति जाति के लोगों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।