फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू कानपुर सिटी: 43 हजार प्रति वर्गमीटर में मिलेंगे भूखंड, पहले चरण में विकसित होंगे 597 प्लॉट, पढ़ें डिटेल

Thu, 26 Nov 2026 10:23 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मैनावती मार्ग से सिंहपुर और कल्याणपुर के बीच 153.31 हेक्टेयर में विकसित की जा रही न्यू कानपुर सिटी योजना में 43 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से भूखंड बेचने की तैयारी है और इसे दिसंबर तक लॉन्च करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा गया है।
विज्ञापन
न्यू कानपुर सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू कानपुर सिटी योजना में 43 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से भूखंड बेचने की तैयारी है। योजना दिसंबर तक लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा गया है। भूखंडों की कीमतों पर अंतिम मुहर लगना बाकी है। मैनावती मार्ग से सिंहपुर और कल्याणपुर के बीच 153.31 हेक्टेयर में योजना विकसित की जा रही है।

विज्ञापन

पहले चरण में 55.59 हेक्टेयर में 597 भूखंड बनाए जाएंगे। इसके लिए 75 करोड़ रुपये से सीवरेज, पेयजल, ड्रेनेज और सड़क निर्माण कराया जा रहा है। योजना को यूपी रेरा की मंजूरी मिल चुकी है। केडीए सचिव अभय पांडेय ने बताया कि योजना में आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित भूखंडों के साथ कन्वेंशन सेंटर, नर्सिंग होम, होटल और ग्रुप हाउसिंग की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें