विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की मॉर्निंग वॉक
- फोटो : amar ujala
कानपुर में मॉर्निंग वॉक में निकले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मे महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरवामीर, सिकठिया तथा नौगवा गौतम में ग्रामीणों से मिलकर संवाद किया। उन्होंने कुशलक्षेम पूछी और ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं का निराकरण कराया। सबसे पहले पुरवामीर गांव भ्रमण के दौरान ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह गौतम और अन्य ग्रामीणों ने 300 वर्ष पुराने प्राचीन श्री ठाकुर द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए ज्ञापन सौंपा।
जर्जर अवस्था में पड़े मंदिर के अंदर ले जाकर महाना को ठाकुरद्वारा के दर्शन भी कराएं। महाना ने कहा कि प्राचीन मंदिर जर्जर अवस्था में पड़ा होना अशुभ माना जाता है। जल्द ही इस पर नया निर्माण शुरू होगा और भगवान विराजमान होंगे। दो दिन पूर्व विद्युत विभाग की लापरवाही से बकरियां चराने गए किसान सुरजन की मौत हो गई थी। मृतक किसान की पत्नी रामसखी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।