कानपुर नगर निगम और जलकल में 15 अगस्त से ओटीएस स्कीम लागू कर दी जाएगी। महापौर प्रमिला पांडेय मुख्यालय में इसकी शुरुआत करेंगी। हर जोन में कैंप लगाकर बकायेदारों को आवेदन संबंधी जानकारी दी जाएगी। नगर निगम में अकेले ओटीएस स्कीम से 3.5 लाख गृहकर दाताओं का 200 करोड़ ब्याज माफ होने की संभावना है।
केडीए और केस्को की तर्ज पर ही नगर निगम भी करदाताओं के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) स्कीम लेकर आया है जिसमें गृहकर, जलकर और सीवर कर के बकायेदारों को एकमुश्त या तीन किस्तों में भुगतान करने पर 100 प्रतिशत ब्याज में राहत मिलेगी। कानपुर नगर निगम में 4.68 लाख उपभोक्ता हैं, जिसमें 3.50 लाख ऐेसे हैं, जिन्होंने दो या इससे अधिक साल से कर जमा नहीं किया।