फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कल्याणपुर में सील तोड़कर संचालक चला रहा अवैध अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने दी तहरीर

Tue, 28 Apr 2026 09:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

स्वास्थ्य विभाग ने न्यू पुष्पांजलि अस्पताल के खिलाफ तहरीर दी है। फरवरी में अवैध अस्पताल को सील किया गया था।
विज्ञापन
न्यू पुष्पांजलि अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दोबारा सील किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरवरी में स्वास्थ्य विभाग ने कल्याणपुर के न्यू पुष्पांजलि अस्पताल को सील किया था। मंगलवार को विभाग की टीम ने निरीक्षण किया जो अस्पताल चलता मिला। यहां सील ताला तोड़कर रोगियों को भी भर्ती किया जा रहा था और ताले पर कपड़ा बांध सामने से बंद कर रखा था। अधिकारियों ने अस्पताल को दोबारा सील कराकर रोगियों को दूसरी जगह भेजा और संचालक के खिलाफ कल्याणपुर थाना में तहरीर दी।

विज्ञापन


मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस टीम ने कल्याणपुर क्षेत्र में 19 अस्पतालों का निरीक्षण किया, आठ अस्पतालों में खामियां मिलीं। बिना लाइसेंस संचालित एचआर अस्पताल को सील किया गया। काशी हॉस्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर में स्टाफ के ड्रेस में न होने पर और गंदगी मिलने पर ओटी सील की गई। पृथ्वी हॉस्पिटल के बोर्ड पर आईसीयू, एनआईसीयू की सुविधा लिखी थी जबकि ये सुविधा नहीं थी।

किरन मेडिकल सेंटर और सारांश हॉस्पिटल और सांभवी मेडिकल सेंटर में ड्यूटी डॉक्टर नहीं मिले और दोनों के पास फायर, प्रदूषण और बॉयोमेडिकल वेस्ट जैसी एनओसी भी नहीं थी। नोटिस दिया गया। एनओसी न होने पर मां नर्सिंग होम को भी नोटिस जारी किया गया। एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी ने बताया कि न्यू पुष्पांजलि अस्पताल के संचालक ने ताले पर लगी सील को तोड़ उस पर कपड़ा बांध दिया ताकि किसी को पता न चले। अंदर रोगी भर्ती थे। संचालक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें