फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महिला बैंक अधिकारी के बात न करने पर तेजाब डालने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 28 Apr 2026 09:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आरोपी ने पहले 63 हजार रुपये भेजे फिर रकम लाैटाने पर गालीगलौज की। बैंक अधिकारी के नाना ने रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में तैनात महिला बैंक अधिकारी के बात न करने पर मनचले ने तेजाब डालने की धमकी दी। पंचवटी निवासी बैंक अधिकारी के नाना ने रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी नातिन आजमगढ़ के पंजाब नेशनल बैंक की लालगंज शाखा में एग्रीकल्चर ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं और वहीं रहकर नौकरी कर रही हैं। आरोप है कि अभय सिंह सेंगर नाम का व्यक्ति मोबाइल पर फोन पर परेशान कर रहा है।

विज्ञापन


बात न करने पर जान से मारने, तेजाब डालने और बदनाम करने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि 22 अप्रैल की रात उसने मोबाइल के जरिए उन्हें दो बार में कुल 63 हजार रुपये भेज दिए। सुबह नातिन ने पूरी रकम वापस कर दी और भविष्य में ऐसी हरकत न करने के लिए कहा। इस पर वह भड़क गया और गालीगलौज करते हुए फिर धमकियां देने लगा। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें