फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: वाहन धुलाई सेंटरों के संचालन पर दो महीने तक रोक, आज से बंद करने के लिए शुरू होगा अभियान

Tue, 29 Apr 2025 02:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सहायक अभियंता अविरल कुमार सिंह ने बताया कि भूगर्भ जल विभाग में 103 वाहन धुलाई सेंटर पंजीकृत हैं, जो बड़ी कंपनियों के हैं। ये सेंटर पानी रीसाइकिल भी करते हैं। महापौर ने अवैध बोरिंग पर कार्रवाई के लिए भूगर्भ जल विभाग को सहयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वाहन धुलाई सेंटर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गर्मियों में पानी के अंधाधुंध जल दोहन को रोकने के लिए सोमवार को वाहन धुलाई सेंटरों (सर्विस सेंटरों) के संचालन पर रोक लगा दी गई। रोक दो महीने रहेगी। महापौर की अध्यक्षता में देर शाम हुई बैठक में फैसला लिया गया कि 29 अप्रैल से जलकल विभाग और भूगर्भ जल विभाग की संयुक्त टीमें जोनवार सर्विस सेंटर बंद कराएंगी।

विज्ञापन

अभियान का विरोध, बवाल, सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। नगर निगम मुख्यालय में हुई बैठक में जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उनके विभाग में 202 वाहन धुलाई सेंटर पंजीकृत हैं। पानी के व्यावसायिक उपयोग के लिए भूगर्भ जल विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है।

विभाग में 103 वाहन धुलाई सेंटर पंजीकृत हैं
महापौर ने पंजीकृत धुलाई सेंटरों को दो माह के लिए बंद कराने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क से बोरिंग भी हटाएं। कुछ लोग जलापूर्ति विभाग की पाइपलाइनों में बड़ी मोटर लगाकर पानी बेच रहे हैं। भूगर्भ जल विभाग के सहायक अभियंता अविरल कुमार सिंह ने बताया कि भूगर्भ जल विभाग में 103 वाहन धुलाई सेंटर पंजीकृत हैं, जो बड़ी कंपनियों के हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए दिए निर्देश
ये सेंटर पानी रीसाइकिल भी करते हैं। महापौर ने अवैध बोरिंग पर कार्रवाई के लिए भूगर्भ जल विभाग को सहयोग करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त संतोष कुमार यादव, नगर निगम व जलकल विभाग के विभिन्न जोनों के अधिशासी अभियंता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें