फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कोलकाता फ्लाइट का संचालन चार दिन बढ़ा, अब 24 से सप्ताह में तीन दिन चलेगी

Tue, 20 Jul 2021 10:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हवाई जहाज - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन
कानपुर में हुई मूसलाधार बारिश के कारण विमानन कंपनी ने कानपुर-कोलकाता हवाई सेवा का शुभारंभ चार दिन बढ़ा दिया है। अब यह फ्लाइट 20 के बजाय 24 जुलाई से शुरू होगी। सीटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
विज्ञापन


यह शेड्यूल
दोपहर 12:30 बजे कोलकाता से उड़ेगी
दोपहर 2:30 बजे अहिरवां एयरपोर्ट पर उतरेगी
दोपहर 3:30 बजे अहिरवां से कोलकाता के लिए उड़ेगी
शाम 5:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी

अगस्त से अहमदाबाद, बंगलूरू की भी फ्लाइट
कानपुर से अहमदाबाद और बंगलूरू की बंद चल रही फ्लाइटों को एक बार फिर से चालू करने की कवायद विमानन कंपनी ने शुरू कर दी है। ये दोनों फ्लाइटों अगस्त से शुरू होंगी। बोईंग फ्लाइटों में तकनीकी दिक्कतों की वजह से कोलकाता और बंगलूरू की फ्लाइट बंद कर दी गई थीं। इसके बाद अहमदाबाद के लिए शुरू हुई फ्लाइट भी कोरोना काल में बंद हो गई थी। विमान कंपनी के अफसरों ने बताया कि साल के अंत तक अहिरवां में नया टर्मिनल चालू हो जाएगा। तब तक कानपुर से 8-10 शहरों के लिए सीधे हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें