बृजेंद्र सिंह चौहान ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की
उन्होंने एक जनवरी 2021 को 10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद चार लाख रुपये और दे दिए, लेकिन बृजेंद्र सिंह चौहान ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की। उन्होंने बार-बार कहा, लेकिन उनको टरकाया गया। किसी तरह उनको नौ लाख रुपये वापस हुए। रमाकांत मिश्रा के मुताबिक उन्होंने बकाया रुपये मांगे थे।
प्लॉट भूल जाओ नहीं, तो जान से हाथ धो बैठोगे
इस पर आरोपी और उसके तीन साथियों विष्णु सिंह, जितेंद्र सिंह और हिमांशु दीक्षित ने जान से मारने की धमकी दी। कहा प्लॉट भूल जाओ नहीं, तो जान से हाथ धो बैठोगे। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार देर रात बृजेंद्र सिंह समेत उसके तीनों साथियों को गिरफ्तार किया गया है।