फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ऑपरेशन महाकाल बंद, आईं 412 शिकायतें…59 में हुई एफआईआर, भूमाफिया के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

Fri, 03 Oct 2025 11:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर में ऑपरेशन महाकाल जरूर समाप्त हो गया है, लेकिन भूमाफिया और कब्जेदारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। एसआईटी की जांच चल रही है। साक्ष्य और गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं। अन्य मामलों की जांच भी पूर्व की तरह जारी है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त कार्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर के साथ प्रदेश भर में चर्चित ऑपरेशन महाकाल 30 सितंबर से बंद हो गया है। अब तक 412 शिकायतें आई हैं जिनमें से 55 से 60 में एफआईआर हुई हैं। अन्य की जांच एसआईटी के अलावा सभी जोन के डीसीपी और अन्य अधिकारी कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर, संयुक्त पुलिस आयुक्त और डीसीपी कार्यालय आने वाली धोखाधड़ी, कब्जा करने, फर्जी मामले में फंसाकर रंगदारी मांगने की शिकायतों की जांच पूर्व की तरह जारी है। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के पास कई पीड़ित आए थे।

विज्ञापन

इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें छेड़छाड़ और दुष्कर्म के फर्जी मामलों में फंसाकर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। फिर उसको हटवाने के लिए रंगदारी मांगी गई। पुलिस कमिश्नर ने एसआईटी का गठन किया, जिसके बाद अधिवक्ता अखिलेश दुबे और उसके साथियों के खिलाफ बर्रा, कोतवाली, ग्वालटोली, किदवईनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई। रावतपुर थाने में गजेंद्र सिंह नेगी और उसके भाइयों, चकेरी में अधिवक्ता, कल्याणपुर में लाली शुक्ला समेत अन्य लोगों पर एफआईआर हुईं। कुछ शिकायतें थाने, एसीपी, एडीसीपी, डीसीपी, संयुक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय पर भी पहुंचीं, जिनकी जांच जारी है।

Trending Videos

गाजियाबाद, नोएडा और अन्य जिलों से आईं शिकायतें
ऑपरेशन महाकाल की लोकप्रियता और कमिश्नरी पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए गाजियाबाद, नोएडा और अन्य जनपदों से भी शिकायतें पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं। इनमें कुछ शिकायतें ई-मेल से भेजी गई थीं। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार का ट्रांसफर हो गया है। वह दीपावली से पहले ही डिजिटल इंडिया में एमडी का चार्ज संभाल सकते हैं। इस वजह से भी जांच और कार्रवाई पर कुछ असर पड़ा है। हालांकि इस संबंध में अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

भूमाफिया व कब्जेदारों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि ऑपरेशन महाकाल जरूर समाप्त हो गया है, लेकिन भूमाफिया और कब्जेदारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। एसआईटी की जांच चल रही है। साक्ष्य और गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं। अन्य मामलों की जांच भी पूर्व की तरह जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें