फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रेम प्रसंग के दो अजीबोगरीब मामले; एक विवाहिता प्रेमी संग फरार, दूसरी युवती ममेरे भाई के साथ फुर्र

Mon, 14 Jul 2025 04:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला दो साल बाद अपने पड़ोसी प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिसे पुलिस ने आठ घंटे में बरामद कर लिया। वहीं, दूसरा मामला एक युवती का है, जो रात के अंधेरे में अपने ममेरे भाई के साथ भाग गई, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
महाराजपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग से जुड़े दो दिलचस्प मामले सामने आए हैं, जहां एक विवाहित महिला और एक युवती अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गईं। पुलिस इन दोनों घटनाओं की जांच कर रही है। महाराजपुर के सैमसी गांव में दो साल पहले हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने वाली एक महिला रविवार को अपने मायके आई थी। वह अपनी मां के साथ सरसौल बाजार गई थी, तभी अचानक अपने पड़ोसी युवक के साथ लापता हो गई।

विज्ञापन

पति संग जाने से इन्कार
मां की तत्काल सूचना पर स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई और मात्र आठ घंटे में महिला को कल्याणपुर थाना क्षेत्र से उसके प्रेमी के साथ बरामद  कर लिया गया। पूरी रात थाना परिसर में चले हंगामे के बीच महिला ने अपने पति संग जाने से इन्कार कर दिया। आखिरकार, सभी की रजामंदी से वह अपने प्रेमी के साथ चली गई।

विज्ञापन

रात के अंधेरे में ममेरे भाई संग भागी युवती
दूसरा मामला एक युवती से जुड़ा है, जो अपने ममेरे भाई के साथ भाग गई। पीड़ित पिता ने बताया कि उनका भांजा कुछ दिन पहले पढ़ाई के सिलसिले में उनके घर रुका था। इसी दौरान उसकी बेटी के साथ उसके प्रेम संबंध बन गए। रविवार की मध्य रात्रि को किशोरी बहाने से घर से बाहर निकली और फिर लौटकर नहीं आई। रात 12 बजे के आसपास घर के बाहर एक कार देखी गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पिता ने स्थानीय चौकी में सूचना दी है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें