फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुहागरात पर दुल्हन बोली- मुझसे दूर रहना वरना गंवानी पड़ेगी जान; ढाई महीने घुटता रहा दूल्हा, अब थाने पहुंचा

Fri, 13 Feb 2026 09:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र में सुहागरात से ही दुल्हन द्वारा प्रेमी के पास जाने की जिद और पति को जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी के आत्महत्या के प्रयास और लगातार मानसिक उत्पीड़न से डरे पति ने अब थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
दरवाजा तोड़ककर फंदे पर झूली दूल्हन को बचाया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं कि शादी की पहली रात खुशियों की सौगात लाती है, लेकिन साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दूल्हे के दिल पर उस वक्त आघात पहुंचा। जब नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात के समय पति से दूर रहने की बात कही। करीब ढाई महीने तक युवक कड़वा घूट पिए अंदर-अंदर ही घुटता रहा।

विज्ञापन

बीते बुधवार को युवक ने दूल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने जिंदगी से हाथ धो बैठोगे की धमकी देकर कमरा बंद करके फंदा लगा लिया।  ससुरालीजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बचा लिया। घटनाक्रम के बाद घबराया युवक गुरुवार को साढ़ थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

Trending Videos

प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ी दुल्हन
महाराजपुर थाना अंतर्गत एक गांव की युवती की शादी बीते 23 नवंबर को साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। बरात विदा होने के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने सुहागरात में पति से दूर रहने की बात कही। इसके बाद प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ी दुल्हन ने पति को जिंदगी से हाथ धो बैठने की भी धमकी दे डाली।

दरवाजा बंद कर फंदा लगाया
युवक के मुताबिक बीते बुधवार को फिर समझाने का प्रयास किया, तो पत्नी ने जल्द ही अंजाम भुगत लेने की धमकी दे दी। इसके बाद दरवाजा बंद कर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। किसी तरीके से दरवाजा तोड़कर उसे बचाया जा सका।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों परिवारों को बुलाया
दुल्हन के तेवरों से डरा सहमा युवक साढ़ थाने पहुंचा और पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई और दुल्हन की धमकी के कुछ सबूत भी सुनाए। साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया दोनों परिवारों को बुलाकर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें