फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले कब्र तोड़ी और फिर दरगाह में लगाई आग, खुलासे के लिए तीन टीमें गठित, संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ

Fri, 13 Feb 2026 05:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: चिलसरा रोड स्थित कर्बला में बुधवार रात अज्ञात लोगों ने कब्र तोड़कर आगजनी की, जिसमें ताजिए और अलम जल गए। पुलिस ने तीन टीमें बनाकर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
कर्बला में आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में चिलसरा रोड स्थित कर्बला (नजफ) में अराजकतत्वों ने बुधवार रात घुसकर कब्र को क्षतिग्रस्त किया। दरगाह के एक हिस्से में आग लगा दी। इसमें ताजिया व अलम जल गए। सूचना पर एसपी आरती सिंह, एसडीएम, तहसीलदार ने जांच की। दमकल ने आग पर काबू पाया। एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमें लगाईं। कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए। अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के कर्बला में रात के वक्त चौकीदार नहीं रहता है। बुधवार रात किसी वक्त अराजकतत्वों ने घुसकर कब्र पर तोड़फोड़ की। इसके अलावा कर्बला के अंदर आग लगा दी। इसमें ताजिए व अंदर रखे अलम जलकर राख हो गए। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे व्यवस्था देखने वाले शारिक हुसैन रिजवी को ताला खोलने वाले साबिर हुसैन ने सूचना दी। उन्होंने पहुंचकर थाना पुलिस, एसडीएम, तहसीलदार आदि अफसरों को फोन पर सूचना दी।

दमकल ने पहुंचकर आग पूरी तरह बुझा दी
10 बजे के करीब थाने से दो सिपाही पहुंचे। तब तक मौके पर भीड़ जमा हो गई। दमकल ने पहुंचकर आग पूरी तरह बुझा दी। इसी दौरान एसपी आरती सिंह, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय, प्रभारी तहसीलदार सनी कनौजिया, सीओ समेत कई अधिकारी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर जांच की। व्यवस्था देखने वाले शारिक हुसैन रिजवी, सदाकत हुसैन, इबरार अली, साजिद हुसैन ने थाने में तहरीर दी।

कर्बला में कब्रों की स्थिति देखती एसपी आरती सिंह - फोटो : amar ujala
संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
इसमें कहा कि सुबह नौ बजे खुलकर शाम सात बजे कर्बला में ताला लगाकर चले जाते हैं। सुबह साबिर हुसैन के पहुंचने पर जानकारी हुई। कहा कि दो बार पहले भी सीसीटीवी, पीतल का सामान के बर्तन काफी सामान चोरी हो चुका है। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी आरती सिंह ने बताया कि अराजकतत्वों ने घटना को अंजाम दिया। मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस, थाना पुलिस व एसओजी की टीमें बना दी हैं। प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

लोगों में दिखा आक्रोश, संयम से लिया काम
कर्बला में कब्र तोड़ने और आग से सामान जलने के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आग और तोड़फोड़ देख लोगों में आक्रोश फैल गया। हालांकि व्यवस्थापकों की सूझबूझ और संयम के चलते सभी शांत रहे। इससे पुलिस ने भी राहत की सांस ली। हालांकि लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें