फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तेल टैंकर ने महिला को रौंदा, परिजनों ने की सड़क जाम, एक घंटे तक चला हंगामा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 16 Oct 2026 02:01 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी क्षेत्र में इंडियन ऑयल डिपो के पास शुक्रवार को एक तेल टैंकर ने बैक करते समय फैक्टरी जा रही महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
महिला की मौत के परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल डिपो के पास एक तेल टैंकर ने गाड़ी बैक करते समय महिला को रौंद दिया। इसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने रोड पर जाम लगाकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंच गया। एक घंटे चले हंगामा के बाद दोनों पक्षों में समझौता होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया।

विज्ञापन

पनकी के शाहपुर निवासी रूबी राजपूत नौरैया खेड़ा की एक फैक्टरी में काम करती थी। शुक्रवार को पर ड्यूटी जाने के लिए इंडियन ऑयल के पास खड़ी थी। इसी दौरान एक तेल टैंकर ने गाड़ी बैक करते समय महिला को रौंद दिया। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम कर दी। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनों को टैंकर मलिक की ओर से  एक लाख देने की बात पर समझौता हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें