धनुष, शारंग तोप बनाने वाली आर्डनेंस फैक्ट्री कानपुर (ओएफसी) ने एक नया कीर्तिमान बना दिया है। यहां स्थित आर्डनेंस डेवलेपमेंट सेंटर (ओडीसी) ने सेल्फ प्रोपेल्ड गन (एसपीजी) विकसित कर ली है। इस तोप का परीक्षण 15 अगस्त से पहले इटारसी में शुरू होगा। जल्द ही यह तोप परीक्षण के लिए निर्माणी से रवाना की जाएगी। इस तोप के बनने से सेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा होगा।।
इस तोप की खासियत यह है कि बेहद हल्की होने के कारण पहाड़ों पर भी चढ़कर दुश्मनों का सफाया कर देगी। तोप की मारक क्षमता 27 किलोमीटर है। सूत्रों ने बताया कि बेहद हल्के टैंक पर यह बैरल लगी होने के कारण किसी भी दिशा में घूम-घूमकर दुश्मनों के परखच्चे उड़ा देगी।