फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: थप्पड़ का विरोध करना पड़ा भारी, परिवार पर फेंकी खौलती चाय, बुजुर्ग महिला समेत तीन झुलसे, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 01 Aug 2026 03:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ स्थित मखदूम नगर में एक बच्चे को थप्पड़ मारने का विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर खौलती हुई चाय फेंक दी। इसमें बुजुर्ग समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चाय फेंकने से झुलसे परिवार के सदस्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ स्थित मखदूम नगर में एक 11 वर्षीय बच्चे को थप्पड़ मारने का विरोध करने पर एक परिवार पर खौलती चाय फेंक दी गई। इस घटना में 65 वर्षीय दादी सहित पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। पीड़ित परिवार ने शनिवार दोपहर 12 बजे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

मखदूम नगर निवासी मुसर्रत अली ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनके भतीजे जैन (11) अपनी दादी के लिए चाय लेने पड़ोस के एक होटल पर गए थे। आरोप है कि वहां दुकानदार दानिश ने बच्चे को थप्पड़ मारकर भगा दिया। रोता हुआ जैन घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

http://



आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा परिवार

बच्चे के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने पर उसके चाचा किस्मत अली और भतीजा आसिम आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि आरोपी दानिश और शहूद ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। विवाद और शोर सुनकर किस्मत अली की मां, जैबुन निशा (65) भी मौके पर पहुंच गईं।

पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया
इसी दौरान आरोपियों ने परिवार के लोगों पर खौलती हुई चाय फेंक दी, जिससे जैबुन निशा, किस्मत अली और आसिम झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आरोपी वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

समझौता करने का बना रहे दबाव
मुसर्रत अली का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी दोबारा उनके घर पहुंचे और उन पर समझौता करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर परिवार को गोली मारने की धमकी भी दी गई, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है। आरोप है कि पूर्व में भी आरोपी में एक जूता दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला करके लहूलुहान किया था।
विज्ञापन

कांशीराम अस्पताल में उपचार जारी
कैंट एसीपी प्रियंका बाजपेई ने बताया कि तीनों घायलों का कांशीराम अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसीपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें