लंबे समय से बंद पड़ा इमरजेंसी कॉल बॉक्स
- फोटो : amar ujala
कानपुर के अरौल कस्बे में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 214 पर लगा इमरजेंसी कॉल बॉक्स खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में यह कॉल बॉक्स कंट्रोल रूम से तत्काल संपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम होता है।
यात्रियों का कहना है कि कॉल बॉक्स लंबे समय से बंद पड़ा है। यही नहीं जगह-जगह पर लगे कॉल बॉक्स खराब पड़े है, जिससे जरूरत पड़ने पर सहायता मिलने में देरी हो सकती है। एक्सप्रेसवे पर लगे इमरजेंसी कॉल बॉक्स सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज सेअहम हिस्सा हैं और इनके माध्यम से दुर्घटना, वाहन खराब होने या अन्य आपात स्थिति की सूचना तुरंत दी जा सकती है।