फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गलत निर्माण पर टोका, ठेकेदार बोला- योगी से कर दो शिकायत; सभासदों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Sat, 04 Apr 2026 04:27 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर की बाबा गली में दोषपूर्ण नाला निर्माण को लेकर टोकने पर ठेकेदार ने सभासद से अभद्रता करते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चुनौती दे डाली। ठेकेदार की इस बदजुबानी से नाराज आधा दर्जन से अधिक सभासदों ने अधिशासी अधिकारी से उसे ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन
ईओ को लिखित शिकायत देते सभासद - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर कस्बे की बाबा गली में नाले का गलत निर्माण किए जाने की बात सभासद ने कही तो ठेकेदार ने कहा कि पालिका से लेकर योगी से जाकर शिकायत कर दो। ठेकेदार का उल्टा जवाब सुन पालिका सभासदों ने एकजुट होकर ईओ से लिखित शिकायत कर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि सप्ताह भीतर कार्यवाही नहीं हुई, तो सभी सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।

विज्ञापन

मालूम हो कि बाबा गली में नाले का निर्माण हरदोई के एक ठेकेदार ने कराया है। नाले का पानी मूसानगर रोड पर बने नाले में जाना था। लेकिन ठेकेदार ने नाला नीचे कर देने से उसका पानी आगे वाले नाले में जा ही नहीं पा रहा है। इससे नाले का गंदा पानी ओवर फ्लो होकर रास्ते में भर रहा है। इसी को लेकर वार्ड सभासद जितेंद्र कुमार ने ठेकेदार को फोन कर ठीक कराने की बात कही, तो उसने पालिका से लेकर सीएम योगी से जाकर शिकायत करने को कह दिया।

विज्ञापन

http://



कमिश्नर के पास जाकर सामूहिक इस्तीफा देंगे

साथी सभासद के साथ ठेकेदार द्वारा की गई उल्टी बातचीत से अन्य सभासद नाराज हो उठे। उन्होंने लिखित रूप से ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की मांग अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार से की। साथ ही चेतावनी दी कि एक सप्ताह में कार्यवाही नहीं होती, तो सभी कमिश्नर के पास जाकर सामूहिक इस्तीफा देंगे। शिकायत करने में सभासद जितेंद्र कुमार, विवेक शुक्ला, मुकेश दीक्षित, गुड्डू पठान, तकी हैदर, उवैश अहमद उर्फ लाला  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें