फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ‘अस्पताल के ओटी से होटल तक दरिंदगी’, नर्स से सामूहिक दुष्कर्म, संचालक और भांजा हिरासत में, पूछताछ जारी

Wed, 09 Sep 2026 10:40 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर के प्राइवेट अस्पताल में नर्स से अस्पताल संचालक व उसके भांजे ने ब्लैकमेल कर कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
घाटमपुर थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की नर्स ने संचालक व उसके भांजे पर कई बार सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दुष्कर्म और विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

नर्स ने पुलिस को बताया कि वह 10 जुलाई 2026 से उक्त हॉस्पिटल में कार्यरत है। उसका संचालक सत्यम सैनी निवासी ग्राम रहटी थाना रेवना तथा उसका भांजा ललित सैनी अक्सर उसके साथ अश्लील हरकत करते थे। विरोध करने पर कार्य से बाहर निकालने की धमकी देते थे। 16 अगस्त को सत्यम सैनी आकस्मिक प्रसव की बात कहकर कार में बैठाकर खाना खाने की बात कहकर एक होटल के कमरे में ले गया।

http://



जान से मारने को कहकर धमकाया

शारीरिक संबंध बनाने को कहा। आरोप है कि मना करने पर उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील फोटो व वीडियो बनाए। साथ ही किसी को कुछ न बताने पर उसे व उसके भाई को जान से मारने को कहकर धमकाया। इसके बाद उक्त दोनों ने हाॅस्पिटल के अंदर ऑपरेशन थियेटर में भी कई बार सामूहिक बलात्कार किया।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया
काम छोड़ने को कहने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। 31 अगस्त को एक होटल ले जाकर बलात्कार किया गया। ज़ब पति को बताया, तो उसने आरोपी से बात की तो धमकी दी गई। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें