पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
कानपुर की चकेरी थाना पुलिस पिंटू सेंगर हत्याकांड और वाजिदपुर बवाल के आरोपियों के खिलाफ एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने की तैयारी में है। एसपी पूर्वी ने डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह को कार्रवाई के लिए फाइल भेजी है।
20 जून को बसपा नेता पिंटू सेंगर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में 15 आरोपियों को जेल भेजा था। इसमें एक आरोपी तौसीफ उर्फ कक्कू की जेल में मौत हो चुकी है। पुलिस ने पप्पू स्मार्ट, मनोज गुप्ता और वीरेंद्र पाल को मुख्य आरोपी बनाया था।
सूत्रों के अनुसार चकेरी पुलिस फिलहाल पप्पू स्मार्ट के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने जा रही है। बाकी दो मुख्य आरोपियों ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर पुलिस की जांच को चुनौती दी है। वहीं 15 नवंबर को पानी की छींट पड़ने पर वाजिदपुर में दो पक्षों में बवाल हो गया था।
इसमें पिंटू की हत्या कर दी गई थी। मामले में ंपुलिस ने मोहिसन उर्फ लाल, सरफराज, मेराज व अंजुम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी अमान अभी भी फरार है। इन सभी आरोपियों पर भी एनएसए लगाया जाएगा।