बांदा। महिला हार्पर क्लब (ओल्ड) ने अनोखे ढंग से होली मिलन समारोह मनाया। महिलाओं ने अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों के प्रमुख किरदार अदा किए और उन्हीं के अंदाज में डायलॉग भी बोला। राधा-कृष्ण की फूलों की होली आकर्षक रही। आयोजन हार्पर क्लब में हुआ।
फूलों की होली में राधा-कृष्ण के स्वरूप में भाव्या व काव्यानी ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महिलाओं ने मधुबाला, नूतन, नरगिस, जया प्रदा, मुमताज, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, हेमा मालिनी, जया भादुड़ी आदि अपनी पसंद की अभिनेत्रियों के चुनिंदा रोल निभाकर समा बांध दिया। उपाध्यक्ष आशा सिंह ने आकर्षक प्रस्तुतियों पर पुरस्कृत किया। सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि समय-समय पर क्लब द्वारा सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेतीं हैं।
कहा कि ऐसे आयोजन से खुशहाली का वातावरण पैदा होता है। नूतन गुप्ता व नेहा अग्रवाल ने व्यवस्थाएं देखीं। निशा गुप्ता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए। इस मौके पर सुधा सिंह, सुनीता पटेल, नूपुर चौहान, सुधा गुप्ता, नीरा सिंह, गीता सेठ, अर्चना मेहरा आदि 64 सदस्य मौजूद रहीं। निर्णायकों के रूप में सुनील कुमार सनी, श्रद्धा निगम आदि रहे।