फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हैलट में अब खुद मरीज के पास आएगा आईसीयू, होगी उपकरण की खरीदारी

Mon, 06 Jan 2025 04:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हैलट अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हैलट में जल्दी ही पोर्टेबल आईसीयू आएंगे। उपकरण की खरीद के लिए शासन ने सीएसआर कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी की अनुमति से खरीदारी होगी। हैलट में पांच पोर्टेबल आईसीयू खरीदे जाने हैं। इनसे फायदा यह होगा कि रोगी की हालत गंभीर होने पर उसे हैलट इमरजेंसी के आईसीयू में शिफ्ट नहीं करना पड़ेगा। रोगी के पास खुद आईसीयू पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


रोगी की हालत बिगड़ते ही उसके पास सारे उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे और इंटेंसिव केयर शुरू हो जाएगी।जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि शासन ने सीएसआर कमेटी गठित कर दी है। उनके अलावा डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान और संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के एक-एक अधिकारी हैं। पिछले महीने प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा के हैलट निरीक्षण के दौरान कमेटी के गठन का अनुरोध किया गया था। सीएसआर कमेटी का गठन हो गया है। तीन प्लाज्मा एयर भी खरीदे जाएंगे। इससे आईसीयू का वातावरण संक्रमणमुक्त रहता है। आईसीयू के अंदर की हवा शुद्ध बनी रहती है। इसके अलावा थ्री डी 4के सिस्टम भी खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि डायग्नोस्टिक हब की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें