फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अब 16 की जगह 18 कोच के साथ चलेंगी चार ट्रेनें, यात्रियों के बढ़ते लोड के चलते लिया गया निर्णय

Thu, 03 Jul 2025 11:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उत्तर-मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों के बढ़ते लोड के चलते चार ट्रेनों में कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया। ये ट्रेनें अब 16 की जगह 18 कोच के साथ चलेंगी।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों के बढ़ते लोड को देखते हुए कानपुर होकर जाने वाली चार ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त कोच बढ़ाए जाएंगे। इनमें अब 16 की जगह 18 कोच रहेंगे। उत्तर-मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 12538 व 12537 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर- प्रयागराज बापूधाम एक्सप्रेस अब 14112 व 14111 नंबर से चलेगी।

विज्ञापन

इन दोनों ट्रेनों में थर्ड एसी के दो कोच बढ़ाए जाएंगे। यह व्यवस्था प्रयागराज व मुजफ्फरपुर से सात जुलाई से प्रभावी होगी। इसके अलावा, 04117 और 04118 प्रयागराज-लालकुंआ-प्रयागराज विशेष ट्रेन में अब 16 की जगह 18 कोच लगाए जाएंगे। यह व्यवस्था प्रयागराज से तीन और लालकुंआ से चार जुलाई से प्रभावी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें