फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अब हर आधे घंटे में पता चलेगा हैलट में कितने बेड हैं खाली, बनाया गया कोविड कंट्रोल रूम

Thu, 29 Jul 2021 07:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दूसरी लहर के दौरान सीएमओ कार्यालय से जारी होने वाले आंकड़ों में हैलट के न्यूरो साइंसेज और मैटरनिटी विंग कोविड अस्पताल में बेड खाली दिखाए जाते रहे। जब कोविड कमांड सेंटर से रोगी भेजे जाते तो पता चलता कि सारे बेड भरे हैं।
विज्ञापन
हैलट इमरजेंसी में खाली पड़े बेड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की दूसरी लहर में बेड के लिए भटकते-भटकते कई मरीजों की जान चली गई थी। इसी खामी को दूर करते हुए हैलट में ऐसा सिस्टम बनाया गया है जिसमें हर आधे घंटे में बेड खाली होने की रिपोर्ट दी जाएगी। जब भी बेड खाली होगा, उसे वार्ड की शीट पर दर्शा दिया जाएगा जिससे सभी को बेडों की सही स्थिति पता रहे।
विज्ञापन


दूसरी लहर के दौरान सीएमओ कार्यालय से जारी होने वाले आंकड़ों में हैलट के न्यूरो साइंसेज और मैटरनिटी विंग कोविड अस्पताल में बेड खाली दिखाए जाते रहे। जब कोविड कमांड सेंटर से रोगी भेजे जाते तो पता चलता कि सारे बेड भरे हैं। यही स्थिति कोविड स्टेटस पाने वाले निजी अस्पतालों की थी। 

जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। अनेस्थेसिया विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया है। पहले यह प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के कक्ष में था। साथ ही यहां रियल टाइम बेड रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन


यहां संपर्क साधन उपलब्ध रहेंगे जिनके जरिये सीएमओ बेड की रियल टाइम स्थिति पता कर सकते हैं। अस्पताल में लोग आएंगे उन्हें पता चल जाएगा कि कौनसा बेड खाली है। कोविड अस्पतालों का सिस्टम गूगल से जुड़ा रहेगा जिससे लोग जानकारी हासिल कर सकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें