फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एसआईआर में निष्क्रिय 29 भाजपा पार्षदों को नोटिस, एक सप्ताह में मांगा जवाब, सांसद ने कही ये बात

Tue, 23 Dec 2025 11:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद कानपुर भाजपा की बैठक से 29 पार्षद नदारद रहे, जिन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष ने नोटिस जारी कर टिकट कटने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सांसद रमेश अवस्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एसआईआर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार भाजपा के जनप्रतिनिधियों को सब काम छोड़कर अभियान में जुटने के निर्देश दे चुके हैं। बावजूद पार्टी में एकजुटता नहीं दिख रही है। सोमवार को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की ओर से बुलाई गई दक्षिण इकाई की बैठक में पार्टी के 29 पार्षद नहीं पहुंचे। इसे लापरवाही मानते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है।

विज्ञापन

चेतावनी दी है कि यदि फिर से भाजपा के टिकट से पार्षद, विधायक बनना है तो मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से लेते हुए सक्रिय हो जाएं। दक्षिण में नगर निगम की 46 सीटों में 36 पार्षद भाजपा के है। बैठक में सभी हारे जीते पार्षदों एवं पार्षद प्रत्याशियों को बुलाया गया था, लेकिन सूचना के बाद भी केवल सात पार्षद पहुंचे। बताया कि कार्यकर्ता 26 दिसंबर तक सभी बूथों पर सहायता कैंप लगाकर फार्म भरवाने में लोगों की मदद करें।

Trending Videos
विज्ञापन

बैठकों में न आने वालों को नहीं मिलेगा लाभ
सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि बैठकों में न आने वाले पार्षद, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को भविष्य में लाभ नहीं मिलेगा। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि दूसरे जिले आने वाले फर्जी मतदाताओं को चिह्नित कर उनके नाम मतदाता सूची से हटवाएं। बैठक में रघुनंदन भदौरिया, गणेश शुक्ला, राम बहादुर यादव, पंकज द्विवेदी, विनय मिश्रा, अर्जुन बेरिया, मनीष त्रिपाठी, जसविंदर सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें