फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ममता सो गई या मर गई? कलयुगी कोख ने मासूम को त्यागा, कुत्तों ने नोचकर खाया एक हाथ, दोषियों की तलाश

Tue, 23 Dec 2025 11:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चौबेपुर ब्लॉक परिसर में झाड़ियों से एक नवजात का शव बरामद हुआ, जिसे कुत्तों ने बुरी तरह नोच दिया था। पुलिस दोषियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
नवजात के शव को कुत्तों ने नोचा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिल्हौर के चौबेपुर ब्लॉक परिसर में सोमवार सुबह नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुत्तों ने नवजात का एक हाथ नोचकर खा डाला। ब्लॉक कर्मियों ने कुत्तों को भगा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर ब्लॉक कर्मियों ने कुछ कुत्तों को एक नवजात शिशु को नोंचते हुए देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

http://

आशंका जताई जा रही है कि रात के वक्त किसी ने नवजात को झाड़ियों में फेंका होगा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ऐसा कृत्य किसने किया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। वहीं ग्रामीणों में इस हृदयविदारक घटना को लेकर आक्रोश देखा गया। थानाध्यक्ष आशीष चौबे ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें