फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सिर्फ मुख्य स्टेडियम नहीं पूरे ग्रीनपार्क को किया जाएगा विकसित

Sun, 30 Mar 2025 11:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पूरे ग्रीनपार्क को विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खेल विभाग की ओर से कवायद शुरू की गई।
विज्ञापन
ग्रीन पार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे ग्रीनपार्क स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की कवायद शुरू हो गई है। कुछ समय पहले तक स्टेडियम के सिर्फ पिच और दर्शक दीर्घा वाले क्षेत्र को ही विकसित करने की योजना बनाई गई थी। गत 23 मार्च को सीएम की समीक्षा बैठक में मुख्य स्टेडियम के अलावा बाहर के स्टेडियम परिसर को भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय अधिकारियों के निर्देशन में खेल विभाग को प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


पता चला है कि जल्द ही इस कार्य के लिए करीब 200 करोड़ का बजट भी शासन से जारी हो सकता है। समीक्षा बैठक में भी मुख्यमंत्री की ओर से यह बात कही गई थी कि ग्रीनपार्क को विश्वस्तरीय स्टेडियम बनाने में किसी भी तरह धन की कमी नहीं आने पाएगी। सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि यदि खेल विभाग के स्तर पर बजट को लेकर कोई बात आती है तो इसके लिए सीएसआर फंड के जरिए विकास कार्य कराए जाएंगे।

सांसद ने बताया कि सबसे पहले मुख्य स्टेडियम में खराब ड्रेनेज सिस्टम और दर्शक दीर्घा को बहुमंजिला बनाने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही सीखने वाले खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक पिच मुख्य स्टेडियम के बाहर वाले स्थान पर भी बनाए जाने की योजना है। रमेश अवस्थी ने बताया कि जल्द ही इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए यहां पर खेल सचिव का भी दौरा होगा। स्टेडियम के नए स्वरूप में आने के बाद यहां पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने लगेंगे।

ग्रीनपार्क सिर्फ एक स्टेडियम नहीं बल्कि कानपुर की विरासत है। इस लिहाज से भी इसे विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया था। जिसके क्रम में उन्होंने पूरे स्टेडियम परिसर को नए सिरे से विकसित करने के लिए खेल विभाग को निर्देश दिया है। इसी क्रम में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को कार्य करने को कहा गया है। मैं स्वयं इसकी लगातार मॉनीटरिंग करुंगा। - रमेश अवस्थी सांसद महानगर

ग्रीनपार्क स्टेडियम को विकसित करने के लिए खेल विभाग से कहा गया है। प्रशासनिक स्तर पर जो भी जरूरत विभाग को होगी, उसमें जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। - जितेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें