आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही थी दबिश
पुलिस ने मामले में अरिदमन सिंह, दीपक जादौन, गोपाल सिंह, नारायण भदौरिया, अनूप शुक्ला, विकास ठाकुर, राम खिलावन, संजय उपाध्याय का नाम बाद में बढ़ाया था। कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल रहा था। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि विवेचक ने सीजेएम कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए अर्जी दी थी, जिसे सीजेएम सूरज मिश्रा ने स्वीकार कर लिया।