बिना एचएसआरपी वाले वाहनों का पीयूसी बन ही नहीं पाएगा
नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने पोर्टल में बदलाव किए हैं। 15 अप्रैल के बाद बिना एचएसआरपी वाले वाहनों का पीयूसी बन ही नहीं पाएगा। हालांकि, जिन वाहन निर्माता कंपनियों के कुछ मॉडलों के लिए अभी एचएसआरपी उपलब्ध नहीं है उन्हें अस्थायी छूट दी गई है। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से तत्काल एचएसआरपी लगवाने की अपील की है।