फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पांच दिन से लापता किशोर का नहीं मिला सुराग, सदमे से मां-बाप बीमार, बहन बोली- घर में नहीं जला है चूल्हा

Thu, 09 Apr 2026 09:59 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर के पुरवामीर गांव से रविवार को इलेक्ट्रॉनिक दुकान जाने की बात कहकर निकला किशोर पांच दिन बाद भी लापता है। इकलौते बेटे के गम में परिजनों का बुरा हाल है, जबकि पुलिस सीसीटीवी और सर्विलांस के जरिए उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन और लापता किशोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरवामीर गांव से रविवार की सुबह करीब 11 बजे एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसका पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। इकलौते बेटे के लापता होने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मां रहमतुन और पिता अब्दुल रहीम बीमार हो गए हैं।

विज्ञापन

बहन शाहीन ने बताया कि चार बहनों में दिलशाद सबसे छोटा और सरसौल स्थित एक इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। परीक्षा संपन्न होने के बाद करीब एक माह से विद्यालय नहीं गया था। गांव में ही स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में काम सीखने जाता था। रोजाना की भांति रविवार की सुबह 11 बजे दुकान जाने की बात कह कर घर से निकला थ।

चार दिनों से घर पर चूल्हा नहीं जला
इसके बाद से पांच दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक घर नहीं लौटा है। बेटे के लापता होने के बाद पिता अब्दुल रहीम तीन दिनों तक तो नाते रिश्तेदारी आसपास के क्षेत्र गैर जनपदों में भी जा जाकर बेटे के बारे में पता लगाया, लेकिन जब कहीं सफलता नहीं मिली तो वह भी हताश हो गए और बीमार हो गए। बेटी शाहीन ने बताया कि चार दिनों से घर पर चूल्हा नहीं जला है।
विज्ञापन

">http://



सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

मां की भी तबीयत बहुत खराब हो गई है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि लापता किशोर के बारे में कई टीमें लगाई गई हैं। आसपास के क्षेत्र में भी पता लगाया जा रहा है और नजदीकी थानों में सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन पर भी टीम भेज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही किशोर की सकुशल वापसी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें